सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सुनिश्चित करें कि कोविड वेक्सीन का वेस्टेज का 2 प्रतिषत से अधिक न हो - कलेक्टर
|
द्वितीय डोज का वेक्सीनेश 22 फरवरी कोविड वेक्सिनेशन की समीक्षा
|
राजगढ़ | 19-फरवरी-2021
|
 कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड -19 वेक्सीनेश की बीएमओ के साथ समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस यदु, सिविल सर्जन डॉ परिहार, बीएमओ तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित प्रभारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड-19 के वेक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशत किया हैं कि सभी पंजीकृत कर्मचारियों को टीकाकरण सुनिश्चित करवाए। द्वितीय डोज का वेक्सीनेशन 22 फरवरी से प्रारम्भ होगा। उन्होंने सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में कोविड-19 की वेक्सीन का वेस्टेज 2 प्रतिशत से अधिक न हों। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम से वी.सी हाल का चयन कर कुर्सी ,टेबल, एल ई डी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाँ की यह कार्य 26 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिये जाये। उन्होंने कहाँ की वीसी हाल के लिए जो भी सामग्री की आवश्यकता है डीजी एम को मांग पत्र भेज दे। वीसी हाल को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाए।
(52 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|