बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलो पर सांसद ने जताई चिंता, खरगोन- बड़वानी के किसानों को मदद का भरोसा
|
-
|
बड़वानी | 21-फरवरी-2021
|
पिछले दिनों शहर सहित अंचल मे हुई बेमोसम बारिश और अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी फसलो को भारी नुकसान पहुचा है। मौसम की मार से बेहाल किसानों के दर्द को समझते हुए रविवार को सांसद गजेंद्र पटेल ने खरगोन- बड़वानी के किसानो को सन्देश जारी कर भरोसा दिलाया कि वे किसानों को नुकसान नही होने देंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की सरकार होकर उनके हित, अधिकारो के लिये काम कर रही है। सांसद ने कहा कि किसानों की फसलें खराब हुई है, काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा है, उन किसानों को सौ प्रतिशत फसल का क्लेम दिलाने के लिए पूरे प्रयास करूंगा। चाहे इसके लिए मुझे आर-पार की लड़ाई भी लडनी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को भी जागरूक होकर अपना हक मांगने का अधिकार है। राजस्व अधिकारियों को सर्वे कर किसानों को फसल बीमा का पूरा लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मावठे की बारिश ओर ओलावृष्टि से खेतों में लगभग पककर तैयार हो चुकी गेहु, चना, मिर्च सहीत प्याज कई फसलो को नुकसान हुआ है। जिसके कारण उत्पादन पर असर पड़ना लाजमी है।
(54 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|