कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का द्वितीय डोज आज से
|
-
|
विदिशा | 21-फरवरी-2021
|
कोविड 19 टीकाकरण के द्वितीय डोज लगाने का कार्य जिले में 22 फरवरी से शुरू होगा कि जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि जिले की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के हेल्थ केयर वर्कर्स हेतु कोविड 19 टीकाकरण का द्वितीय डोज प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक जिन स्थलों पर सत्र का आयोजन किया जाएगा। उनमें मेडीकल कॉलेज विदिशा, जिला चिकित्सालय विदिशा, सिविल अस्पताल बासौदा एवं सिरोंज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमशः नटेरन, ग्यारसपुर, शमशाबाद, लटेरी, कुरवाई शामिल है।
(59 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|