अचल सपंत्ति की गाईड लाईन के लिए आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित
|
-
|
धार | 22-फरवरी-2021
|
 कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अचल संपत्ति की गाईड लाईन वर्ष 2021-22 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष वशिष्ट और एडीएम सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।बैठक में जिले की पॉच मूल्यांकन समितियों धार, बदनावर, मनावर, सरदारपुर, कुक्षी के प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में बताया गया कि गाईड लाईन वर्ष 2021-22 वरिष्ट जिला पंजीयक कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर धार तथा सभी उप पंजीयक कार्यालयो में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। आम नागरिक गाईड लाईन दरों का अवलोकन कर सुझाव दे सकते है। सुझावों के पर विचार के उपरान्त गाईड लाईन का प्रस्ताव भोपाल प्रेषित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष गाईड लाईन प्रस्ताव में केवल 292 नई लोकेशन जोड़ी गई है। विगत पॉच वर्ष से गाईड लाईन दरों में वृद्धि नहीं की गई है। जिला मूल्याकन समिति ने इस वर्ष जिले में लगभग 19 प्रतिशत औसत वृद्धि करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने का निर्णय लिया है। जिनमें ऐसे क्षेत्रों में दरों में वृद्धि की गई है, जहॉ गाईड लाईन दरों से अधिक रजिस्ट्रीया हो रही है । जिले में 792 लोकेशन पर 2 हजार 162 से अधिक रजिस्टीया हो रही है। जिले को मुद्रांक एवं पंजीयन से वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु 131 करोड़ का आय का लक्ष्य दिया गया था। जिसकी तुलना में 22 फरवरी तक 155 करोड की आय प्राप्त कर ली गई है।
(53 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|