प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राईज सपोर्ट स्कीम रबी 2020-21 (रबी विपणन वर्ष 2021-22) में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन हेतु किसान पंजीयन दिनांक 25 फरवरी 2021 तक किया जाना है। इस हेतु किसान अपना पंजीयन गिरदावरी किसान एप, कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र में एवं संबंधित समितियों के माध्यम से करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 98 किसान पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। जहाँ कृषक 25 फरवरी के पूर्व अपना पंजीयन करा सकते है।
जिले में स्थापित किए गए किसान पंजीयन केन्द्र निम्नानुसार हैं:- विकासखंड सिवनी अंतर्गत नरेला, लखनवाड़ा, गोपालगंज, कातलबोड़ी, सीलादेही, मुंगवानी, जाम, बीसावाड़ी, कलारबांकी, बंडोल, गुढ़ी, छुई, मानेगांव, कान्हीवाड़ा, हिनोतिया, चंदनवाड़ा, बांकी चंदौरीकलां, मड़वा, कोहका, भोमा, करकोटी, चावड़ी, कोठिया, समनापुर, डिवटी, जटलापुर, उड़ेपानी, थांवरी। विकासखंड बरघाट अंतर्गत बरघाट मंडी, गंगेरूआ, ताखलाकलां, आमागढ़, अरी, मलारा, लालपुर, धारनाकलां, आष्टा। विकासखंड केवलारी अंतर्गत केवलारी, खरसारू, अहरवाड़ा, खापाबाजार, उगली, पिपरियाकलां, नागाबाबाघंसौर, सरेखा, पलारी, चिरचिरा, ढुटेरा, लोपा, अर्जुनझिर, बगलई, छींदा, तिन्दुआ, घानागाड़ा, झोला। विकासखंड कुरई अंतर्गत मोहगांव, धोबीसर्रा, बादलपार, चक्कीखमरिया, कुरई, ग्वारी। विकासखंड छपारा अंतर्गत रामगढ़, भटमतरा, छपारा, मंडी छपारा, चमारी, केकड़ा, भीमगढ़, प्रतापगढ़। इसी तरह विकासखंड लखनादौन अंतर्गत सोसायटी लखनादौन, गनेशगंज, नागनदेवरी, दरगढ़ा, आदेगांव, मढ़ी, धूमा, सनाईडोंगरी, मार्केटिंग प्रांगण लखनादौन। विकासखंड घन्सौर अंतर्गत घन्सौर, भिलाई, शिकारा, कहानी, मेहता, केदारपुर, झिंझरई एवं विकासखंड धनौरा अंतर्गत धनौरा, सुनवारा, थांवरी, कुड़ारी, बम्होड़़ी, बोरिया एवं सकरी केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 25 फरवरी 2021 तक प्रातः 09.00 बजे से सायंकाल 07.00 बजे तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जाएगा।
भूमि स्वामी किसानों का पंजीयन गिरदावरी किसान एप, कियोस्क कॉमन सर्विस सेन्टर/लोक सेवा केन्द्र पर गिरदावरी किसान एप एवं समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर सिकमीदार एवं वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र पर किया जाएगा। किसान भाईयों से अनुरोध अपने नजदीकी किसान पंजीयन पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करे।
(59 days ago)