श्री लूना जी ने दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद "खुशियों की दास्तां"
|
-
|
शाजापुर | 23-फरवरी-2021
|
 बोर्डी निवासी श्री लूना जी पिता श्री शिव जी ने अपनी समस्या को लेकर आज जनसुनवाई में आए। श्री लूना जी ने बताया कि उनकी वास्तविक उम्र 64 वर्ष है, किन्तु ग्राम में जब आधार पंजीयन के केम्प लगे जब इनकी उम्र त्रुटिवश 32 वर्ष लिख दी गई। जिसके कारण उनको सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनके पास उम्र का कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं होने से बार-बार आधार पंजीयन केन्द्र पर जाने के बाद भी उम्र संशोधित होकर सही नहीं हो पा रही थी। इस पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा तत्काल इनका पंजीयन करने हेतु ई-गवर्नेंस मैनेजर बीरमसिंह सोंधिया को निर्देश दिए। जिस पर नियमानुसार उम्र का प्रमाणीकरण डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग द्वारा किया जाकर, आधार पंजीयन में तत्काल उसी दिन उम्र संशोधित करवाई गई। जिसकी हार्डकॉपी एक सप्ताह बाद आज श्री लूना जी को प्रदाय की गई। श्री लूना जी ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग के कारण आधार बन जाने के कारण अब उसे पेंशन प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
(4 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|