कमिश्नर की अध्यक्षता में गूगल मीट का आयोजन आज
|
-
|
श्योपुर | 25-फरवरी-2021
|
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 13 मार्च 2021 को ली जाने वाली कलेक्टर्स/कमिश्नर्स/पुलिस अधीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेस की पूर्व तैयारियो की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से संभागायुक्त श्री अशीष सक्सेना की अध्यक्षता में 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जावेगी। कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, दतिया के कलेक्टरों को गूगल मीट आयोजित करने के संबंध में निर्धारित एजेण्डा पर कार्यवाही करने के लिए सूचना पत्र जारी किया जा चुका है। इस क्रम में कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा एजेण्डा बिन्दु पर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। गूगल मीट की बैठक के प्रथम घंटे मे जिलो की कानून व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की जावेगी। इसके बाद अन्य बिन्दुओ पर भी समीक्षा की जावेगी। गूगल मीट के लिए लिंक https://meet.google.com/nre-yqdj-kst रहेगी।
(50 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|