पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सांसद श्री रोडमल नागर ने किया शुभारंभ
|
करेडी मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कलेक्टर व सी.ई.ओ. जिला पंचायत भी मौजुद रहै।
|
राजगढ़ | 25-फरवरी-2021
|
 पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिले की सभी ग्राम पंचायतो में किया जा रहा हैं। पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत करेडी के शाला भवन प्रांगण में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद श्री रोडमल नागर व कलेक्टर श्री नीरजकुमार सिंह ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री अमर सिंह ,सी.ई.ओ जिला पंचायत श्री केदारसिंह,एस.डी.एम.सुश्री पल्लवी वैद्य,जिला अधिकारी श्री वी.एस. विसोरिया ,जिला एवं अधिकारी श्रीमति शर्मिला डाबर सरपंच ग्राम पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजुद रहैं। कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि कबड्डी में भारत की आत्मा बसती है। यह प्राचीन काल से ही हमारा पंसदीदा खेल रहा है। खेलों से शरीर बलिष्ठ होता है। खेल भावना के साथ अनुशासन भी आता है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षैत्र के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा कराए जा रहै है। पंचायत स्तर से जनपद होते हुए जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता प्रदेश स्तर पर जाऐगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर की विजेता टीमें क्लस्टर स्तर पर खेलेगी। क्लस्टर से जनपद एवं जनपद में विजेता टीमें जिला स्तर पर खेलेगी। केरडी में आयोजित प्रतियोगिता में जिला पंचायत, सासंद व सरपंच द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरुस्कार स्वरुप राशि प्रदान की।
(53 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|