मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से 20 लाख किसानों को लाभांवित किया गया
|
मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाईव प्रसारण उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में संपन्न
|
डिंडोरी | 27-फरवरी-2021
|
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दमोह जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपए की राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के दमोह में आयोजित कार्यक्रम के संबोधन का डिंडौरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में लाईव प्रसारण किया गया, जिसे सभी ने देखा और सुना। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश पाराषर, जनपद पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष श्री सुशील राय, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मण्डलोई, उप संचालक कृषि श्री पी.डी. सराठे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. मेहरा, श्री जयसिंह मरावी, श्री लक्ष्मण ठाकुर, श्री भीमसेन ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को 10 हजार रूपए प्रदान किये जाते हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को समृद्ध, और खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं किसानों के हित में संचालित हैं। जिससे किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर खेतों में फसलों की पैदावार बढा सके। फसलों का उत्पादन बढने से किसानों की आमदानी भी बढेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री तेकाम ने प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। आयोजित कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृषक श्री पहलवान सिंह पिता हुलकर सिंह, श्री गोविंद सिंह पिता हंसासिंह, श्री विनय सिंह पिता बलभद्र सिंह, श्री बिहारी सिंह पिता लालजी को किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।
(48 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|