मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि खाते मे आने से खुश है अमृतराम किसान "खुशियो की दास्तां"
|
-
|
मन्दसौर | 27-फरवरी-2021
|
 प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की आय दोगुना करनें तथा कृषि संबंधी कार्यो के लिए समय पर राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का संचालन किया जा रहा है। मन्दसौर जिले के 1000 किसानों के खातों में दो हजार रूपये मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांरित किए गए। अमृतराम पिता गणेश राम निवासी अफजलपुर के पास 4 हेक्टेयर जमीन है वे पुस्तैनी रूप से खेती करते आ रहे है वह गेहूं, चना, सोयाबीन लहसुन की फसल उगाते हैं। उन्होंने बताया कि खेती में कई अवसरों पर संसाधनों जैसे खाद, बीज, सिंचाई, कीटनाशक आदि कार्यो के लिए पैसो की आवश्यकता पडती है , जिसकी पूर्ति पूर्व में ब्याज में ऋण लेकर करनी पडती थी अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 6 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 4 हजार रूपये कुल 10 हजार रूपये की राशि मिलने से इन आवश्यकताओ की पूर्ति हो जाती है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हम किसानो के लिए सोचा तथा मदद की इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते है।
(43 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|