01 मार्च से 60 वर्ष से ऊपर वाले लोगो को भी लगेगा कोविड का टीका
|
तृतीय चरण में सेकण्ड डोज से छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर को भी कोविड का टीका लगेगा
|
सीहोर | 28-फरवरी-2021
|
60 वर्ष के ऊपर वाले ऐसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2022 को 60 साल के होंगे उनको भी इस चरण में टीकाकरण के लिए शामिल कर रहे है।45 से 59 साल के ऐसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2022 को ये उम्र पूरी कर रहे है और 20 प्रकार की बीमारी से ग्रसित ना हो। उन्हें इसका प्रमाण पत्र MCI से पंजीकृत चिकित्सक से देना होगा। उन्हें भी टीका लगाया जायेगा। कोविड का टीका 3 स्थानो DH सीहोर, सिविल अस्पताल आष्टा और नसरुल्लागंज में लगेगा। पंजीयन सेशन साइट पर होगा, आज शाम तक कोविन ऐप पर होगा, तथा आरोग्य सेतु एप पर होगा। जिन FLW व HCW का पहले पंजीयन नहीं हुआ है उनका भी पंजीयन किया जायेगा और टीकाकरण होगा।सप्ताह में 4 दिन सोमवार,बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा।
(53 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|