पशु चिकित्सा सेवायें की विभागीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
|
-
|
छिन्दवाड़ा | 02-मार्च-2021
|
 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार की अध्यक्षता में कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र इमलीखेड़ा में विभागीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, पशु उपचार कार्य, बधियाकरण टीकाकरण, एफ.एम.डी.सी.पी., किसान क्रेडिट कार्ड और गौ-शाला संवर्धन योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संस्था प्रभारियों को विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति और निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में सर्वश्री एस.आर.बरडे, श्रीमती अनिलवती खमरिया, श्रीमती रजनी सलामे, देशमुख, एस.पी.पवार, डी.एस.मरावी, सी.एस.दुबे, प्रदीप उईके, प्रेम मंगरोले, राधेश्याम माहोरे और संतोष इवनाती उपस्थित थे।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|