एक से 31 दिसंबर की अवधि के लिये भावांतर योजना की फसलों की औसत
|
16 अक्टूबर से 30 नवंबर की अवधि में 7 लाख किसानों को 904 करोड़ की भावांतर राशि का भुगतान एक से 31 दिसंबर की अवधि में 6 लाख किसानों को 775 करोड़ के भावांतर भुगतान का आकलन
|
देवास | 13-जनवरी-2018
|
मध्यप्रदेश में किसानों की सुरक्षा कवच के रूप में लागू की गई भावांतर भुगतान योजना में अधिसूचित फसलों के लिए 1 से 31 दिसम्बर 2017 की अवधि के लिए औसत माडल विक्रय दरें घोषित कर दी गई है। योजना में नियत प्रक्रिया और प्रावधानों के आधार पर नियत समिति की अनुशंसा पर दरें घोषित की गई है। घोषित दरों के अनुसार सोयाबीन रूपये 2,830 प्रति क्विंटल, उड़द रूपये 3,300 प्रति क्विंटल, मक्का रूपये 1,130 प्रति क्विंटल, मूँग रूपये 4,530 और मूँगफली रूपये 3,610 प्रति क्विंटल औसल मॉडल दर है। रामतिल एवं तिल की औसत मॉडल दरें इस अवधि में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक रहने के कारण इन दोनों कृषि उपज पर 1 से 31 दिसम्बर की अवधि में भावांतर राशि देय नहीं होगी।
औसत मॉडल विक्रय दरों की गणना के लिए एगमार्क नेट पोर्टल पर औसत मॉडल विक्रय दरों की भावांतर की गणना तथा भुगतान के लिये किए जाने हेतु नियत उप समिति द्वारा विक्रय अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद उक्त पोर्टल पर दर्ज आँकड़ों का उपयोग किया गया है।
एक से 31 दिसम्बर 17 की अवधि में अधिसूचित मंडी प्रांगण में अधिसूचित फसलों को विक्रय करने वाले पंजकृत किसानों को योजना के प्रावधान अनुसार गणना कर देय राशि की जानकारी उनके मोबाईल पर एसएमएस से भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। किसानों के बैंक खातों में राशि भेजने के पूर्व जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण किया जायेगा। देय राशि की गणना और भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गए निर्देशानुसार ही भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा।
फसलवार न्यूनतम समर्थन मूल्य, 16 से 31 अक्टूबर की मॉडल दर, 01 से 30 नवम्बर की मॉडल दर एवं 01 से 31 दिसम्बर की मॉडल दर (रू. प्रति क्टिवंटल)
|
फसल का नाम |
न्यूनतम समर्थन मूल्य |
16 से 31 अक्टूबर 2017 |
01 से 30 नवम्बर 2017 |
01 से 31 दिसम्बर 2017 |
|
|
मॉडल विक्रय दर |
अधिकतम देय भावांतर राशि |
मॉडल विक्रय दर |
अधिकतम देय भावांतर राशि |
मॉडल विक्रय दर |
अधिकतम देय भावांतर राशि |
मक्का |
1,425 |
1,190 |
235 |
1,110 |
315 |
1,310 |
295 |
सोयाबीन |
3,050 |
2,580 |
470 |
2,640 |
410 |
2,830 |
220 |
मूँग |
5,575 |
4,120 |
1,455 |
4,120 |
1,455 |
4,530 |
1,045 |
उड़द |
5,400 |
3,000 |
2,400 |
3,070 |
2,330 |
3,300 |
2,100 |
मूँगफली |
4,450 |
3,720 |
730 |
3,570 |
880 |
3,610 |
840 |
तिल, रामतिल का मॉडल दर MSP से ऊपर है।
उल्लेखनीय है कि भावांतर भुगतान योजना में एक से 31 दिसम्बर की अवधि में अपनी फसलों का विक्रय करने वाले पंजीकृत 6 लाख किसानों को करीब 775 करोड़ रूपये की भावांतर राशि के भुगतान का आकलन है। इसके पहले 16 अक्टूबर से 30 नवम्बर की अवधि में योजना में पंजीकृत 7 लाख किसानों को उनके द्वारा अधिसूचित मंडियों में अधिसूचित फसलों के विक्रय पर 904 करोड़ रूपये की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है।
(102 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|