
कलेक्टर प्रियंका मिश्रा शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास के कार्यों के साथ ही कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, गतिविधियों और मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
अपने दौरे की शुरुआत कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुरखी टैंक स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के विजिट के साथ की। मत्स्य पालन विभाग के बीज प्रक्षेत्र के निरीक्षण में उन्होंने अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की समस्त स्कीम का संचालन बेहतर ढंग से हो। इस क्षेत्र को और बेहतर रूप से स्थापित करें और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उपलब्ध करायें।
इसके बाद कलेक्टर ग्राम मझगवां पहुंचे। जहां उन्होंने अमृतलाल के खेत पर जाकर टमाटर की खेती का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अमृतलाल से चर्चा करते हुये उनके द्वारा की जा रही टमाटर की खेती से होने वाले लाभ के विषय जानकारी ली। साथ ही एफपीओ के गठन के संबंध उद्यानिकी अधिकारी को एफपीओ के माध्यम से टमाटर का उत्पादन करने वाले किसानों को जोड़ने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर कहा कि एफपीओ गठित करके आप अधिक दाम प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नई दिशा में भी कार्य कर सकते हैं। वहीं उन्होने ही कृषि विभाग द्वारा एक किसान को प्रदान किए गए गेहूं के प्रदर्शन का निरीक्षण भी अपने विजिट में किया।
ग्राम मझगवां में में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए ओपन चौपाल का अवलोकन भी कलेक्टर ने अपने विजिट में किया। उन्होंने बड़वारा तहसील और जनपद पंचायत बड़वारा का निरीक्षण कर तहसील में सीमांकन के कार्य के विषय में जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय सीमा में सीमांकन के प्रकरणों निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को कलेक्टर ने दिये। तहसील एवं जनपद के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए भी कलेक्टर ने निर्देशित किया।
इसी प्रकार विकासखंड बड़वारा में स्व सहायता समूह के लिए किए जा रहे अधोसंरचना निर्माण के कार्य का निरीक्षण अपने विजिट में कलेक्टर ने किया। जिसमें उन्होंने दीदी कैफे के लिए बनाए जा रहे हैं भवन का जायजा लिया।
अपने विजिट के दौरान कलेक्टर जेके व्हाइट सीमेंट के प्लांट का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होने आईटीआई संचालन करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश प्लांट के अधिकारियों को दिए। वहां पर नेप्स के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2 प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा भी कलेक्टर ने की। जिसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने बड़वारा में उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। जहां स्व सहायता समूह एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तैयार की गई नर्सरी उन्होंने देखी। जिसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने बरही पहुंचकर बरही तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरण देखें और निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करें।