मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की "नारी तू नारायणी"
|
महिलाएँ ही होंगी आयोजन की सूत्रधार
|
छतरपुर | 06-मार्च-2021
|
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाए जायें। इनका संदेश दूर तक जाना चाहिए। कार्यक्रम सिर्फ कर्मकांड न हों बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्य भी निरंतर किए जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रमों में संघर्ष से सफलता तक पहुँची महिलाएँ स्वयं अपनी कहानी कहें। कार्यक्रमों का स्वरूप ऐसा हो, जिसे याद रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला दिवस पर वे राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के साथ वृक्षारोपण में शामिल होंगे। महिला स्व-सहायता समूहों से उत्पाद खरीदें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हुनर-हाट में 8 से 10 मार्च तक विभिन्न स्व-सहायता समूहों की परिश्रमी और हुनरमंद महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद सभी को खरीदना चाहिए। ये हुनर-हाट जिलों में भी लग रहे हैं। लोकल को वोकल बनायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकल को वोकल बनाने में भी सहयोग करें। स्व-सहायता समूहों के कार्य को विश्व तक पहुँचायें। कोदो-कुटकी के व्यंजन, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, श्रंगार सामग्री और कलात्मक वस्त्रों की खरीद करें।
(38 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|