पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के सलाहकार समिति के सदस्यों का एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला 19 मार्च को
|
-
|
मुरैना | 08-मार्च-2021
|
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति के सदस्यों, पर्यवेक्षक दलों के सदस्यों को एक दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कन्या स्कूल मेहगांव जिला भिण्ड में किया जायेगा। कार्यशाला का आयोजन 19 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से होगा। कार्यशाला में मुरैना, भिण्ड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नामांकित विशेषज्ञ (स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, पैथोलॉजी विशेषज्ञ, शिशु, रोग विशेषज्ञ,) जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला अभियोजन अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी एवं नामित एनजीओ प्रतिनिधि इस कार्यशाला में आमंत्रित है। कार्यशाला हेतु अधिक जानकारी के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भिण्ड के मोबाइल नंबर 09826216652 और ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर मेहगांव के मोबाइल नंबर 09669278596 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय संचालक डॉ. एके दीक्षित ने ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले में संचालित यूएसजी, सीटी, एमआरआई, एआरटी, एएनडी, पीसी-पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी पीपीटी में संकलित कर उपस्थित हों, साथ ही निर्धारित दिनांक को उक्त कार्यशाला हेतु समस्त सदस्यों को आमंत्रित करना सुनिश्चित करें।
(35 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|