
उमरिया नगर की जीवन रेखा उमरार नदी का जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्यक्रम धीरे धीरे जन अभियान का स्वरूप लेता जा रहा है। अब नगर की महिलाओ ने उमरार नदी के सफाई की बागडोर संभाल ली है। सामाजिक संगठन ज्ञान गंगा ग्रामीण विकास एंव प्रशिक्षण संस्थान उमरिया के उमा महोबिया के नेतृत्व मे तीसरे दिन पुरूषों के साथ साथ बडी संख्या में महिलाओ ने भी श्रमदान किया।
पूर्व से श्रमदान करने वाले संस्थाओं के साथ निरंतर नवीन संस्थाओ का जुड़ना एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति मे श्रमदान ने नदी बचाने एवं उसकी स्वच्छता के अभियान को और भी सार्थक कर दिया है। श्रम दान में विषेश रूप से सम्पूर्ण समीति के विजय शंकर, सचिव निशांत मिश्रा सदस्य भी उपस्थित रहें एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए नदियों के संरक्षण को विस्तार से बताया गया।
श्रमदान में गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल उमरिया की शिक्षकाओं द्वारा श्रमदान किया गया एंव नारायण सेवा समीति, ज्वालामुखी सेवा समीति एंव जलज नीर सामाजिक संस्था के नरेन्द्र राय एवं नरोत्तम गिरी गोस्वामी के साथ जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ज्वालामुखी मंदिर के समीप से बहने वाली उमरार नदी पर बने घाट मे श्रम दान के माध्यम से नदी संरक्षर का कार्य प्रारंभ किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओ के द्वारा पूरे उत्साह के साथ 2 घंटे तक लगभग 16 पुरूष कार्यकर्ताओं एवं 7 महिलाओं द्वारा श्रम दान किया गया।
श्रम दान में मुख्य रूप से श्रीमती प्रियंका तिवारी, शबीना खाना, माधुरी बर्मन, सन्तोष सिंह, कमल प्रसाद, रंजीत, जितेन्द्र सिंह, अजय, सशील, ओम प्रकाश, बहोरी, कमलेश प्रसाद तिवारी, नरोत्तम गिरी, हरि सिंह मरावी, दस्सु, विरजाभान कोल, बारेलाल, फूलचंद, कटोर, ऋषि, गोविन्द, धीरज आदि उपस्थि होकर श्रमदान किया गया।
4 अप्रैल को 2021 को सम्पूर्ण समीति के विजय शंकर, के साथ ही उनके समीति के सदस्यों के द्वारा श्रमदान मे सहभागिता करने की सहमति दी गई हैं। श्रमदान मे उपस्थित होकर श्रमदान करने के साथ ही सामाजिक भाईचारे की मिशाल बनता जा रहा है नदी बचाने के अभियान को जन अभियान बनाने हेतु शिवशंकर शर्मा जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा आभार व्यक्त किया गया।