किसान कल्याण योजना से मिली राशि मुश्किल समय में काम आई -मदनलाल चौहान "खुशियों की दास्तां"
|
-
|
उज्जैन | 08-अप्रैल-2021
|
 उज्जैन के ग्राम टकवासा निवासी किसान मदनलाल चौहान को बिते कुछ महीनों से प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ भी मिल रहा है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, बहू और एक पोती है। मदनलाल के दोनों बेटे खेती में अपने पिता का हाथ बंटाते हैं। मदनलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के हित की योजना है। इस योजना की वजह से मुश्किल घड़ी में किसानों को बहुत सहारा मिला। मदनलाल ने कहा कि पूरे देश में केवल मध्य प्रदेश राज्य में ही सरकार ने किसानों का इतना ध्यान रखते हुए योजना से उन्हें लाभान्वित किया। मदनलाल के परिवार में कभी-कभी अचानक आ जाने वाले खर्चों का वहन योजना के तहत मिलने वाली राशि से हो जाता है। साथ ही खाद, बीज और कृषि पर लगने वाले अन्य खर्चों में भी राशि का उपयोग हो जाता है। इस योजना से मदनलाल को काफी सहायता मिली है।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|