नगर में प्रतिदिन चलाया जा रहा है रोको-टोको अभियान
|
-
|
पन्ना | 08-अप्रैल-2021
|
 कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के संयुक्त मार्गदर्शन में प्रतिदिन शाम को रोको-टोको अभियान नगर के मुख्य मार्गो में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अजयगढ चौराहे से महेन्द्र भवन, गांधी चौक के मार्ग पर रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जन जागरूकता फैलाई गयी। लोगों से अपील की गयी कि मास्क लगाए, आपस में 6 फिट की दूरी रखें, समय समय पर हांथों को साफ रखने के लिए सेनेटाइजर या साबुन का उपयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। अभियान के दौरान सडकों और चौराहों पर बिना मास्क मिलने वाले लोगों को निःशुल्क मास्क लगाकर निरंतर मास्क का उपयोग करने की समझाईश दी गयी। मार्ग में पडने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को हिदायत दी गयी कि बगैर मास्क के दुकान पर न बैठें और न ही बगैर मास्क के आने वाले ग्राहक को सामग्री दें। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को आपस में दूरी बनाए रखने के लिए कहें। प्रत्येक दुकानदार अपने दुकान पर मास्क रखें। बगैर मास्क लगाए आए हुए ग्राहक को मास्क लगाने के लिए दें। वहीं सडकों पर मिलने वाले बुजुर्गो को समझाइश दी गयी कि घर पर रहें अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। जिससे कोरोना संक्रमण से स्वयं एवं परिवार को बचाया जा सके। रोको टोको अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री यशवंत वर्मा के साथ बडी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|