07 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मिले पीपीओ
|
-
|
शिवपुरी | 01-फरवरी-2019
|
अपर कलेक्टर श्री अशोक चौहान ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 31 जनवरी 2019 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 07 शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री ऐश्वर्य शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य, उमावि ठर्रा के शिक्षक श्री अशोक कुमार शर्मा, प्राचार्य, कन्या उमावि शिवपुरी के शिक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, प्राचार्य, उमावि दिनारा की शिक्षक श्रीमती रविन्दर अरोरा, प्राचार्य, बालक उमावि मगरौनी की सहा.शिक्षक श्री लाल सिंह मोर्य, प्राचार्य उमावि लुकवासा के सहायक शिक्षक श्री अतुल कुमार भार्गव, प्राचार्य हाईस्कूल सेंवडा सहायक शिक्षक श्री जगन्नाथ प्रसाद वर्मा एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी के भृत्य श्री रामबाबू शामिल है।
(15 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|