जनकल्याण के सहभागी हैं पत्रकार - मंत्री श्री बघेल
|
’प्रेस क्लब कुक्षी के नवश्रृंगारित भवन के लोकार्पण समारोह में मंत्री श्री बघेल का सम्मान भी हुआ’
|
धार | 02-फरवरी-2019
|
पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं जो सरकार को न केवल जागरूक करते हैं, अपितु जनता की आवाज तथा उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करते है यह एक बहुत बडी जनसेवा है पत्रकार विकास के पथ के सहभागी बन जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को सजग करते हैं। इस आशय के उद्गार प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने शनिवार को कुक्षी में प्रेस क्लब भवन के लोकार्पण के अवसर पर पत्रकारों के बीच व्यक्त किये। श्री बघेल ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के द्वारा एवं महिला व बाल विकास मंत्री जमुनादेवी के माध्यम से 20 दिसम्बर 1999 को प्रेस क्लब कुक्षी को प्रदत्त लोकतन्त्र के इस चौथे स्तंभ के नव श्रृंगारित भवन लोकार्पण से में स्वयं को अभिभूत पा रहा हूँ। उन्होंने प्रेस क्लब के समाजोपयोगी प्रयासों के लिए आगे भी सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। आयोजन की अध्यक्षता कुक्षी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री कुसुम बघेल ने की। मंत्री श्री बघेल को साफा पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अभिनंदन प्रेस क्लब कुक्षी ने किया। कार्यक्रम पत्रकार संघों के पदाधिकारी, नगर के विभिन्न सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी -कर्मचारी आदि उपस्थित थे। संचालन पूर्व पत्रकार मनोज साधु ने किया व आभार महासचिव आशीष परसाई ने माना।
(14 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|