नीमच मे मेगा प्लॉग रन 17 फरवरी को
|
-
|
नीमच | 12-फरवरी-2019
|
नगरीय क्षेत्रो में स्वच्छता एवं जागरूकता के संबंध में नीमच जिला मुख्यालय पर 17 फरवरी 2019 को Plog Run का आयोजन किया जा रहा है। दौड के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रो मे (ठोस अपशिष्ट प्लास्टीक कॉंच आदि) को संग्रहित करने का कार्य भी किया जायेगा। आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण हेतु जागरूकता पैदा करना, प्लास्टीक रहित संस्कृति एवं जागरूक नागरिक सहभागिता दौड़ एवं फिटनेस को समाहित करने वाली जीवन शैली के उद्देश्य से आयोजित इस फ्लॉग रन में 05 कि.मी की दौड़ अन्तिम 500 मीटर में (ठोस अपशिष्ट इकट्ठा करना), दौड़ प्रात 7.30 से 9.30 तक रहेगी। प्रात: 7.30 इकट्ठे होकर, वार्मअप सेशन के बाद फ्लेग ऑफ सेरेमनी 9.30 बजे उसी स्थान पर समापन। आयोजन में भाग लेने हेतु पंजीयन- आयोजन में भाग लेने हेतु ऑन लाईन एवं ऑफ लाईन पंजीयन निम्नाकित स्थान पर करवाये जाने की व्यवस्था की गई है। आन लाईन– wwwronbhopalrun.com (16 फरवरी 2019 से 5 बजे तक) आयोजन में भाग लेने हेतु निर्धारित शुल्क 100/-है। आफ लाईन पंजीयन हेतु डेस्क जिला पंचायत कार्यालय (श्री अकलिग खान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (श्रीमती सविता मालवीय जिला खेल अधिकारी कार्यालय पी.जी. कॉलेज नीमच, सीताराम जाजू कॉलेज नीमच 20 से ज्यादा पंजीयन करवाने वाला "प्लाग केप्टन को केप दी जाएगी। आन लाईन पंजीयन पर टी-शर्ट दी जायेगी। नीमच शहर में स्वच्छता हेतु जागरूकता पैदा करने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता की आवश्यक है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने अधिकाधिक लोगो से इस मेगा फ्लॉग रन में भाग लेने का आव्हान किया है।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|