शासकीय स्वशासी कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी सामान्य परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी डी अहिरवार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे।
जनभागीदारी सामान्य परिषद बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। जिनमें महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर 14 तथा स्नातक स्तर पर 21 विभागों में अध्यापन की गुणवत्ता एवं शोध कार्य उन्नयन हेतु शोध पत्र - पत्रिकाओं पर 1,50,000 रू. तथा डिजीटलाईजेशन पर अनुमानित व्यय 4.00,000 रू. प्रस्तावित है। महाविद्यालय के पुराना भवन में कला संकाय के संचालित अंग्रेजी, हिन्दी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभागों में जीर्णोद्धार हेतु 13,33,000 रू. व्यय (लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन के अनुसार) मितव्ययता को दृष्टिगत रखते हुए दैनिक श्रमिक के आधार पर करवाया जाये जिस पर अनुमानित व्यय 3,00,000 रु. होगा। निर्णय।) महाविद्यालय में 21 शैक्षणिक विभाग एवं 30 क्लास रूम हैं। अत : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सेनेटाइजर एवं अन्य सामग्री की आवश्यकता दृष्टिगत रखते हुए रू 2,00,000 (दो लाख रूपये) व्यय प्रस्तावित है। स्वशासी प्रकोष्ठ, स्वशासी कक्ष तथा मनोविज्ञान विभाग के पुरूष टॉयलेट बंद अवस्था में हैं जिन्हें उपयोग योग्य बनाने हेतु मरम्मत एवं सुधार की आवश्यकता है जिस पर अनुमानित व्यय राशि रू. 2,00,000 (दो लाख रूपये) होगी। वर्तमान में महाविद्यालय की छात्रा संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अपर्याप्त टॉयलेट हैं अतः पुरूष टॉयलेट (जो महिला टॉयलेट के बाजू में है) का पुननिर्माण कर महिला टॉयलेट बना दिया जाये तो पर्याप्त संख्या में महिला टॉयलेट हो जायेंगे। इस हेतु लोक निर्माण विभाग के प्राक्कलन के अनुसार 1.19,000 रू. व्यय प्रस्तावित है एव पुरूष टॉयलेट पर 1.00,000 रू. व्यय प्रस्तावित है। पूर्व की भाँति महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा हेतु 5 गनधारी सुरक्षा गार्ड को निविदा आमंत्रण तथा लिखित अनुबंध के आधार पर रखा जाना प्रस्तावित है। अनुमानित व्यय 7,20,000 रहेगा। आमंत्रित निविदाओं में से जिस फर्म का न्यूनतम आया है उसने 0.001 : रेट दिया है। आय - व्यय बजट - वित्तीय वर्ष 19-20 (वास्तविक) वित्तीय वर्ष 20-21 (अनुमानित) की स्वीकृति विषयक। निर्णय अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा। स्ववित्तीय मद में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में (दिनांक 01.04.2019 से दिनांक 30.06.2020) में आय - 96,02.825 रूपये अर्जित हुई जबकि इस मद में वास्तविक व्यय 1,26,11,368 ध् -रूपये हुआ अतएव शुद्ध घाटा 30,08,543 रुपये हुआ जिसकी प्रतिपूर्ति जनभागीदारी मद से की गयी। अनुमोदनार्थ प्रस्ताव प्रस्तुत है। प्रायोगिक कार्य हेतु विभिन्न विभागों को 5,00,000 रू. व्यय प्रस्तावित है। कक्ष क्र. 06, 07.08, 09, 16 तथा 17 की जीर्णोद्धार हेतु लोक निर्माण विभाग के प्राक्कलन हेतु 5,14,000 रू, व्यय प्रस्तावित है जिसे दैनिक श्रमिकों से 3,00,000 रू. व्यय पर कराया जा सकता है। सम्बद्धता शुल्क जीएसटी सहित 4.50,000 रू. प्रस्तावित है। प्रवेशार्थियों से बकाया शुल्क की प्रथम किश्त दिसम्बर 2020 तथा द्वितीय किश्त फरवरी 2020 में वसूल करने की कार्यवाही की जाये ताकि अतिथि विद्वानों, दैनिक श्रमिकों एवं अन्य व्ययों की आपूर्ति की जा सके। स्ववित्तीय पाठ्यक्रम से बकाया शुल्क तुरंत वसूल किए जाने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत है। गृहविज्ञान विभाग की जीर्णोद्धार हेतु लोक निर्माण विभाग के प्राक्कलन के अनुसार 1,47,000 रू : अनुमानित है। स्ववित्तीय पाठ्यक्रम हेतु प्रस्ताव अतिथि विद्वानों का मानदेय 825 रूपये प्रति कार्य दिवस अधिकतम 12 माह हेतु प्रस्तावित है। निर्णय प्राप्त शुल्क में से प्रत्येक विभाग हेतु 10 प्रतिशत राशि आरिक्षत कोष में अंतरण का प्रावधान प्रस्तावित है। विभागों के उन्नयन, आधुनिकीकरण, विस्तार तथा अद्यतन अधोसंरचना विकास हेतु राशि 44.76,996 प्रस्तावित है। निर्णय जनभागीदारी विकास शुल्क 500 रू. से बढ़ाकर 1000 रू. किया जाना तथा स्ववित्तीय पाठ्यक्रम शुल्क में 25 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। निर्णय अतिथि विद्वानों का मानदेय 825 रू. से बढ़ाकर 1000 रू. किया जाना प्रस्तावित है। (6) निर्णय जनभागीदारी मद से स्ववित्तीय पाठ्यक्रम हेतु की गई प्रतिपूर्ति का समायोजन का प्रस्ताव प्रस्तुत है। (67 शिक्षण कक्षों में 50 सीसीटीवी कैमरे की स्थापना ळम्ड की दरों पर क्रय किया जाना प्रस्तावित है। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य चर्चा।
(68 days ago)