रतनगढ़ माता मंदिर दीपावली दौज पर्व हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त
|
-
|
दतिया | 14-नवम्बर-2020
|
कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा आदेश जारी कर रतनगढ़ माता मंदिर दीपावली दौज पर्व हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए है। जारी आदेश के मुताबिक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर मोबा.नं. 9993635444 को संपूर्ण दीपावली दौज पर्व व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल मोबा.नं. 8010126450, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा मोबा.नं. 8319105250, और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेवढ़ा मोबा.नं. 9826500617 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु इनके सहयोग के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी विभिन्न स्थान और सेक्टरों पर लगाई गई है। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 15 नवम्बर 2020 को दोपहर 2 बजे ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर मोबाईल, वायरलैस से कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।
(73 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|