समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज की खरीदी 16 नवम्बर से
|
-
|
कटनी | 15-नवम्बर-2020
|
खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज का उपार्जन जबलपुर संभाग के जिलों में 16 नवम्बर से 16 जनवरी तक किया जायेगा। इसमें मोटे अनाज ज्वार और बाजरा की खरीदी 16 दिसम्बर 2020 तक ही की जायेगी, जबकि धान की खरीदी 16 जनवरी 2021 तक होगी। समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) उपार्जन वाले जिलों में दैनिक उपार्जन, वारदाना, परिवहन, भण्डारण एवं भुगतान की प्रगति की समीक्षा और आने वाली कठिनाईयों के निवारण के लिये संचालनालय खाद्य स्तर से जिलेवार अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। कटनी जिले में यह जिम्मेदारी सहायक संचालक एस.के. जैन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकित हंस को सौंपी गई है।
(67 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|