जिले में 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
|
-
|
बड़वानी | 17-नवम्बर-2020
|
बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2207 हो गई है। इसमें से 2142 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 44 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की देर शाम को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसमें ठीकरी का 52 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, नांगलवाड़ी का 29 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, बड़वानी का 15 वर्षीय बालक, 65 वर्षीय पुरुष अंजड़ की 22 वर्षीय महिला, सेंधवा का 46 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, खड़की का 26 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है ।
(72 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|