नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत महिला वार्डों के पुनः आरक्षण की प्रक्रिया 1 दिसम्बर को
|
-
|
कटनी | 30-नवम्बर-2020
|
कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी शशिभूषण सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिक निगम कटनी के वार्डों की अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिला वर्ग के लिये आरक्षण की प्रक्रिया 1 दिसम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री सिंह द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण) नियम 1994 के नियम 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत स्थानीय निकाय के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग में चक्रानुक्रम रीति से महिलाओं के पुनः आरक्षण किया जायेगा। आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान कार्यवाही के समय यदि कोई नागरिक उपस्थित होना चाहें, तो वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं।
(52 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|