कलेक्टर श्री राजे भावंरासा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से हुए रूबरू
|
-
|
नीमच | 01-दिसम्बर-2020
|
 कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह राजे मंगलवार को नीमच जनपद के ग्राम भंवरासा में सवेरा आजीविका समूह एक उजाला समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। उन्होने समूह की महिलाओं को पृथक-पृथक आर्थिक गतिविधियों से जुडने की समझाईश दी। कलेक्टर श्री राजे ने भंवरासा में नर्सरी के सामने समूह की महिलाओं से चर्चा कर, उन्हे समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुडकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने महिलाओं से कहा, कि वे अपने बच्चों विशेषकर बालिकाओं को स्कूल भेजें। यदि किसी बालक-बालिका को नीमच में आवासीय सुविधा की आवश्यकता होगी, तो उन्हे छात्रावास सुविधा भी प्रदान की जा सकेगी। इस मौके पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मारिषा शिंदे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्धाज एवं एनआरएलएम के राजेन्द्र कुमार चौहान एवं ग्रामीण महिलाए उपस्थित थी।
(51 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|