
संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार सागर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर द्वारा फिट इंडिया कैम्पेन कार्यक्रम अंतर्गत शरीर को स्वस्थ्य एवं फिट रखने हेतु एक से 6 दिसंबर तक प्रभातफेरी कार्यक्रम के अंतर्गत खेल परिसर सागर से बास्केटबॉल, कबड्डी, एथलेटिकस,व्हालीबॉल, हॉकी, मलखम्ब,ताईक्वांडो आदि खेलों के खिलाड़ियों एवं सभी खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
आम जन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु फिट इंडिया कैम्पन अंतर्गत खेल परिसर के प्रशिक्षकों द्वारा अनुठी पहल की जा रही है। इस फिट इंडिया कैम्पेन के द्वारा प्रभारी फेरी कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के सभी नियमो का पालन करते हुऐ दो गज दूरी मास्क है जरूरी , फिटनेश का डोज़ आघा घण्टा रोज के नारे लगाते हुऐ खिलाड़ी शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुऐ निकलते है। यह कार्यक्रम 01 से 06 दिसम्बर तक कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं अपने शरीर को स्वस्थ्य रखते हुऐ अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु लगातार चलाया जावेगा।
खेल परिसर सागर से एक दिसंबर को सुबह प्रातः 07 बजे श्री प्रेमनेती राय, बास्केटबॉल प्रशिक्षक द्वारा हरी झंडी दिखा कर प्रभातफेरी दल को रवाना किया। उक्त प्रभातफेरी दल खेल परिसर से शुरू की गई और सिविल लाईन, पुलिस अधीक्षक बंगला, बी.एस.एन.एल. आफिस होते हुऐ, इम्मानुअल स्कूल से पुन पीली कोठी से वापस खेल परिसर में समाप्त हुई।
इसी प्रकार आज बुधवार को पुनः खेल परिसर सागर से प्रभात फेरी को श्रीमती संगीता सिंह,कबड्डी प्रशिक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रभातफेरी दल, खेल परिसर से शुरू होकर गल्स डिग्री कालेज से झंडा चौक, पी.टी.सी.मैदान से पीली कोठी होते हुऐ दल खेल परिसर वापस पहुचॉ। जिसमें सभी खिलाड़ी एवं विभागीय प्रशिक्षक श्री प्रेमनेती राय, श्री मंगल सिंह यादव, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्री श्यामलाल पाल सम्मिलित हुऐ।