विश्व विकलांग दिवस पर कलेक्टर ने दिव्यांगों को व्हील चेयर, वैसाखी व छड़ी प्रदान की
|
-
|
नरसिंहपुर | 03-दिसम्बर-2020
|
 तीन दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री वेद प्रकाश की मौजूदगी में रेडक्रास भवन में किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने 5 दिव्यांगों को व्हील चेयर, एक दिव्यांग को वैसाखी और तीन दिव्यांगों को छड़ी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केके भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी आनंद, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी, विकलांग सेवा संस्थान के सचिव श्री आनंद दुबे मौजूद थे।
(44 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|