फिट इंडिया अभियान के तहत प्रभातफेरी, योगा व खेल गतिविधियां आयोजित
|
-
|
नीमच | 05-दिसम्बर-2020
|
नेहरु युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) नीमच जिला युवा समन्वयक सुश्री शालिनी तिवारी के निर्देशन में एनवाईवीं प्रवीण राठौर,अजय सेन,राहुल कछावा,रितेश टेलर,कविता शर्मा,खुशबु पाटीदार द्वारा 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2020 तक फिट इंडिया अभियान तीनो ब्लाक में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 4 दिसम्बर शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें फिट इंडिया कार्यक्रम(फिटनेस का डोज,आधा घण्टा रोज) के तहत आजाद युवा मंडल बालागंज, सांवरा युवा मंडल मालखेड़ा,स्वामी विवेकानंद युवा मंडल दांतोली के अध्यक्ष सचिव एवं सभी सदस्यो ने फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मनासा ब्लाक एनवाईवी राहुल कछावा,बालागंज अध्यक्ष प्रकाश कछावा,मालखेड़ा अध्यक्ष-नेपाल कछावा, दातोली अध्यक्ष-रणजीत बंजारा ने फिट इंडिया का कार्यक्रम संपन्न करवाया और योगा एवं व्यायाम के द्वारा उपस्थित युवाओ को स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्त रहने के विभिन्न तरीके बताये। जिला युवा समन्वयक शालिनी तिवारी ने बताया कि युवाओ एवं लोगो को आज की भागदोड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्त रहने के लिए फिट रहना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नेहरु युवा केन्द्र द्वारा युवा मंडलों एवं महिला मंडलों के सहयोग से दिसम्बर माह में सम्पूर्ण जिले में फिट इंडिया के तहत युवाओ को जागरूक करने के लिए प्रभात फैरी,साइकिल रैली,योगा अभियान, दौड़, परम्परागत खेल, उची कूद, लम्बी कूद, पद यात्रा आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
(48 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|