जिले में 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
|
-
|
बड़वानी | 05-दिसम्बर-2020
|
बड़वानी में शुक्रवार की देर शाम को 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2430 हो गई है। इसमें से 2283 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 126 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसमें सेंधवा का 72 वर्षीय पुरूष, ओझर का 72 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 61 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 58 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 38 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरूष, 74 वर्षीय पुरूष, नांगलवाड़ी का 38 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
(44 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|