सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ नशा ग्रस्त एवं मनो रोगियों का होगा उपचार
|
-
|
बड़वानी | 03-जनवरी-2021
|
आशा ग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा चिकित्सालय में पूर्णतया प्राकृतिक परिदृश्य में मरीजों का सफलतम उपचार चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सालय मैं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ प्रकाश यादव, डॉ मदन सिंह सोलंकी, जनरल सर्जन डॉ मनोज गुर्जर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका ठाकुर, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल पाटीदार अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सालय में आईआरसीए अंतर्गत संचालित आशा नशा मुक्ति केंद्र एवं मनो रोगियों के लिए भी उपचार की विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राहुल पाटीदार ने बताया आत्म बल एवं उपचार से हम नशे से मुक्ति पा सकते हैं। जिसके आशातीत परिणाम भी नजर आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मनो रोगियों एवं नशे की लत से ग्रसित व्यक्ति यहां भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
(17 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|