शाजापुर जिला मुख्यालय पर 5 एवं 6 जनवरी को एनर्जी स्वराज यात्रा का आगमन
|
-
|
शाजापुर | 04-जनवरी-2021
|
आईआईटी बाम्बे के प्रोफेसर श्री चेतनसिंह सोलंकी द्वारा वर्ष 2020 से 2030 तक कुल 11 वर्षों के लिए एनर्जी स्वराज यात्रा की शुरूआत की गई है। इस एनर्जी स्वराज यात्रा का शाजापुर में आगमन 05 जनवरी 2021 को होगा तथा 06 जनवरी को मंदसौर जिले के लिए प्रस्थान करेगी। शाजापुर में एनर्जी स्वराज यात्रा के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने एनर्जी स्वराज यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य बीकेएसएन महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जनअभियान परिषद जिला समन्वयक तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दायित्व सौंपे हैं। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार एनर्जी स्वराज यात्रा 05 जनवरी 2021 को प्रात: 11.30 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर तथा दोपहर 1.00 बजे से बीकेएसएन महाविद्यालय में कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया है। 06 जनवरी को एनर्जी स्वराज यात्रा के श्री सोलंकी द्वारा शाजापुर के बस स्टैण्ड पर जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियो, अशासकीय संगठनों से चर्चा की जायेगी एवं कार्यक्रम के पश्चात मीडिया के प्रतिनिधियों से संयुक्त रूप से चर्चा की जायेगी।
(12 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|