सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत विभागीय अधिकारियों की प्रोफाईल अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये
|
-
|
दमोह | 05-जनवरी-2021
|
सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत विभागीय अधिकारियों की प्रोफाईल अपडेट करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री आनंद कोपरिहा ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को दिये है। उन्होंने कहा है सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम (व्हीसी) में चयनित प्रकरणों की जानकारी से संबंधित शिकायतें एवं लेवल अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजने की सुविधा है। इस संबंध में पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। अपर कलेक्टर श्री कोपरिहा ने कहा कतिपय विभागीय अधिकारियों का विभाग, स्थान, पदभार परिवर्तन होने पर अधिकारियों द्वारा प्रोफाईल अद्यतन नहीं किया जा रहा है, जिससे सीएम हेल्पलाईन 181 से भेजे जाने वाले अपडेट अधिकारियों द्वारा प्रोफाईल अद्यतन न होने के अभाव में नवीन सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को प्राप्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने निर्देशित किया है कि विभाग, कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों का स्थान, पदभार परिवर्तन होने पर तत्काल उनके स्थान पर नवीन अधिकारी संबंधित जानकारी (नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर, मेल आईडी) सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर अद्यतन करना सुनिश्चित करें, अथवा जिला प्रबंधक लोक सेवा को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
(16 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|