गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
|
-
|
दतिया | 09-जनवरी-2021
|
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 10 जनवरी 2021 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र प्रातः 8.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर पहंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप राजीव नगर वार्ड 31 में सीसी रोड़ के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे आप गहोई वाटिका में दतिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप निवास पर पहुंचेगे (आरक्षित) रहेगा। अपरान्ह 3 बजे आप ग्राम बाजनी में गौ-शाला का भूमिपूजन करेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे रात्रि 10.30 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
(57 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|