एक जिला एक उत्पाद के तहत् कृषक बल्ली कुशवाहा बना रहे है जैविक गुड़ "खुशियों की दास्तां"
|
-
|
दतिया | 09-जनवरी-2021
|
 एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत् दतिया जिले को गुड के मामले में अलग पहचान दिलाने हेतु जिले के गन्ना एवं गुड उत्पादक किसान आगे आ रहे है। दतिया जिले के ग्राम सिजौरा के एक कृषक श्री बल्ली कुशवाहा द्वारा चार बीघा जमीन में वर्षो से गन्ना की खेती कर पांच वर्षो से गुड का उत्पादन ले रहे है। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत् दतिया को गु़ड उत्पादक जिले के रूप में नई पहचान मिले इसके लिए श्री बल्ली कुशवाहा केमीकल रहित गुड बना रहे है। उनका कहना है कि उन्हें पता लगा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक किसान द्वारा जैविक गुड के साथ औषधी युक्त गुड का उत्पादन कर साधारण गुड की अपेक्षा कई गुना अधिक दाम ले रहे है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी शुद्ध जैविक गुड का उत्पादन किया जा रहा है। गुड निर्माण में किसी प्रकार के रसायन (कैमीकल) का उपयोग नहीं करते है। बल्कि गुड का स्वाद एवं पोषक तत्व भी बरकरार रहे। इसके लिए गुड बनाते वक्त रस से कचरा साफ करने हेतु अरण्ड़ी का तेल एवं जंगली भिण्ड़ी का उपयोग कर रहे हे। श्री कुशवाहा ने बताया कि गुड बनाने के इस कुटीर उद्योग के माध्यम से गन्ने की छिलाई, ग्रेडिग, पिराई एवं गुड बनाने से जुडे 10 जरूरतमंदों को रोजगार भी दे रहे है। उनके द्वारा प्रतिदिन पांच क्विंटल गुड का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं के खेतों में लगाए गए गन्ने के साथ आस-पास के किसानों से भी 300 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीद रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में उन्नत किस्म का गन्ना पैदा होने के कारण गुड को खरीदने हेतु व्यापारी सीधे उनसे सम्पर्क करते है और डबरा मंड़ी में जाकर वह गुड का विक्रय कर रहे है। जिससे गुड के दाम भी उन्हें बेहतर मिल रहे है।
(49 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|