नीमच पहुंची कोरोना वेक्सीन
|
कलेक्टर ने किया कोरोना वेक्सीन कोल्डचेन भण्डारण का निरीक्षण
|
नीमच | 14-जनवरी-2021
|
 नीमच में कोरोना की वेक्सीन कोविशील्ड बुधवार देर रात्री में नीमच पहुचं गई है। कोरोना वेक्सीन को जिला चिकित्सालय नीमच स्थित कोल्डचेन भण्डारण केन्द्र में रखा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए है। कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह राजे ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर, कोल्डचेन में भण्डारित कोरोना वेक्सीन का अवलोकन किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस मोके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.महेश मालवीय, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल.रावत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एम.एल.मालवीय डब्ल्यू. एच.ओ.के डॉ. मुकेश बजाज व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह राजे ने बताया,कि प्रथम चरण में नीमच शहर के टीकाकरण केन्द्र महिला बस्ती गृह नीमच पर 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण प्रारम्भ होगा। प्रथम चरण में चार दिन में 399 स्वास्थ्य कर्मियों (फ्रन्टलाईन वर्कर) को कोविड का टीकाकरण किया जावेगा। जिले में 5 हजार 620 डोज कोरोना वेक्सीज मिल गई है। जिसे कोविड प्रोटोकाल के तहत कोल्डचेन में भण्डारित किया गया है। प्रथम चरण में 5 हजार 149 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। एक दिन में 100 लोगों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण दिवस के एक दिन पहले टीका लगवाने की सूचना एसएमएस द्वारा दी जाएगी। टीकाकरण में पॉच सदस्य होगें। कलेक्टर श्री राजे बताया, कि जिले में कोरोना टीकाकरण की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
(10 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|