सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों को निश्चित समय-सीमा में निराकरण नही करने पर लेवल-1 एवं लेवल-2 वालें 39 अधिकारियों को स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
धार 15 जनवरी 2021/
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों को निश्चित समय-सीमा में निराकरण नही करने पर लेवल-1 एवं लेवल-2 वालें 39 अधिकारियों को स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि सी.एम. हेल्पलाईन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, जिसके अंतर्गत आम नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पंहुचा सकते है एवं उसका निराकरण निश्चित समय-सीमा में होने की अपेक्षा करते है। प्राप्त सभी शिकायतों/प्रकरणों में लेवल-1 अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश है, किंतु इसके विपरित निम्नानुसार अधिकारियों द्वारा लेवल-1 एवं लेवल-2 स्तर पर निराकरण दर्ज नहीं किये गये है, जिस हेतु दिनांक 14 जनवरी 2020 को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस में स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिनमें प्रभारी पी ओ डुडा धार भूपेन्द्र रावत की शिकायतों/प्रकरणों की सख्ंया 35, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रेमसिह ओहरीया की 17, सीईओ जनपद पंचायत सरदारपुर शैलेन्द्र शर्मा की 6, अनुविभागीय अधिकारी मनावर दिव्या पटेल की 5, सीईओ जनपद पंचायत बाग योगेन्द्रसिंह की 4, मंडी सचिव चिमनसिंह मंडलोई, जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एन. मिश्रा, INSURANCE MEDICAL OFFICER डॉ. महिमा मशीह, वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी जे एस चौहान की 3-3, सीईओ जनपद पंचायत उमरबन रीना चौहान, प्रभारी सी.एम.ओ. धामनोद विजय तलवारे, तहसीलदार बदनावर अजमेरसिंह गौड, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अमरजीत सिंह ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी मंडी धार राकेश कुमार दुबे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सरदारपुर राजेश वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत नालछा माया बारिया की 2-2, तथा सीईओ जनपद पंचायत डही एम एस कुशवाह, डी.एम. MPRDC पूनम कछवाह, कनिष्ठ यंत्री उर्जा विभाग गणेश दास पनिका, कनिष्ठ यंत्री उर्जा विभाग गोकुलसिंह चौहान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनावर अमर सिंह वास्केल, ए.जी.एम. MPRDC धार आशीष पटेल, कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि. धार ए. एस. भिड़े, सहायक यंत्री गृह निर्माण मंडल ए.ए. सैयद , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी धार ए.के. सत्यार्थी, सीईओ जनपद पंचायत धार एस.एस कुशवाह, उप-संचालक उद्यानिकी कालूसिंह मंडलोई, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश दुबे, प्राचार्य आई.टी.आई. धार प्रदीप मधुकर, कनिष्ठ यंत्री उर्जा विभाग मनोज यादव, मंडी सचिव रस्सु वसूनिया, सी.एम.ओ. धरमपुरी रामप्रसाद भावरे, कार्यपालन यंत्री RES मनावर विनोद दोहरे, कार्यपालन अभियंता उर्जा विभाग विश्वजीत कुमार झा, उप संचालक सामाजिक न्याय संजय तिवारी, मंडी सचिव हजारीलाल पाटीदार, कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट कृष्णा शुक्ला, भू - अर्जन अधिकारी न.घ.वि. कुक्षी जानकी यादव व सीईओ जनपद पंचायत गंधवानी शचि जैन की 1-1 शिकायतें शामिल हैं।
(51 days ago)