टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर्स ने कहा अच्छा लग रहा, कोई परेशानी नहीं - खुशियों की दास्तां
|
कोरोना की जंग जीतने की शुरूआत हो ही गई
|
दमोह | 16-जनवरी-2021
|
आज आखिर वह दिन भी आ ही गया है, जिस वैक्सीन का हम सबको बेसब्री से इंतजार था। आज लोग कहने लगे हैं आखिर भारत में कोरोना की जंग जीतने की शुरूआत हो ही गई। इसी संदर्भ में आज टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों और डाँक्टर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी ने कहा अच्छा लग रहा हैं, बैक्सीन लगने के बाद कोई परेशानी नही हुई। सिविल सर्जन डाँ ममता तिमोरी ने कहा वैक्सीन लगा हैं, अच्छा लग रहा हैं सभी से आग्रह किया कि जब आपको लगवाने के लिए कहा जायेगा, आये और टीकाकरण करवायें। आरएमओ डाँ दिवाकर पटैल ने कहा वैक्सीन सुरक्षित हैं, लग गया, मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। हमारे कई लोगो को टीका लग गया हैं, सभी अच्छे हैं। टीकाकरण अभियान में सभी सहयोग करें। स्वास्थ्य कर्मी जयंती सूर्यवंशी ने कहा एक घंटा हो गया हैं, अच्छा महसूस हो रहा हैं, कोई परेशानी नही हो रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी मनीष कहते हैं नार्मल लग रहा हैं। सामान्य महसूस हो रहा हैं। गर्व महसूस कर रहे हैं, टीकाकरण में शुरू नबंर में चयन किया गया। इसी तरह अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने कहा टीकाकरण के बाद हमें कोई परेशानी नही हैं, सामान्य लग रहा हैं। डॉं गौरव जैन ने कहा टीकाकरण के बाद भी कोई परेशानी नही हैं, उन्होंने आमजनों से कहा जब भी आपकी बारी आयें टीका लगवाये यह सुरक्षित हैं। अन्य सभी जिन्हें आज टीकाकरण हुआ ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाँ प्रहलाद पटैल, डाँ जलज बजाज ने भी खुशी जाहिर की हैं।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|