पाली में नारी सम्मान जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न
|
-
|
उमरिया | 23-जनवरी-2021
|
 कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में एसडीओपी जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व पाली थाना प्रभारी आर के धारिया के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला सशक्तिकरण नारी उत्थान को लेकर नारी शक्ति सम्मान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर में नाटक व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें संदेश नाट्य मंच उमरिया के कलाकारों ने बेहतर प्रर्दशन करते हुए शानदार मंचन किया। मंच के द्वारा महिलाओं को कानून के अधिकार पुलिस से मदद प्राप्त करने व अपराध रोकने सम्बन्धी विविध जानकारियां प्रदान कर महिलाओं का मनोबल गया। इस दौरान डीडी दूरदर्शन मध्यप्रदेश में प्रसारित की जाने वाली टीवी सीरियल आहुति के कलाकारों ने भी सहभागिता दर्ज कराते हुए आमजन को कानून सम्बन्धी जानकारी देकर महिला अपराध रोकथाम सहित अन्य जानकारियां देकर आयोजित कार्यक्रम की सराहना की गई। इस दौरान थाना प्रभारी आर के धारिया द्वारा 100 डायल महिला हेल्पलाइन सहित अन्य कानूनी जानकारी साझा की गई। नगर पालिका सीएमओ आभा त्रिपाठी ने महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक किया गया वही कार्यक्रम में नगर की समाजसेवी मैडम माया का पुलिस विभाग ने सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी पवन सम्भर अंजनी त्रिपाठी दिल्ली दूरदर्शन मध्यप्रदेश टीवी चैनल में प्रसारित धारावाहिक आहुति के कलाकार व प्रोड्यूसर डॉ एन एल पटेल आरिफ शहड़ोली झांसी, डॉ राकेश सोनी सतना, लक्ष्मी मुरैना, पायल गुजरात,अंकिता श्रीवास्तव पूना,बिरासिनी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गंगाधर ढोके प्राचार्य डॉ विभू मिश्रा सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के अलावा कॉलेज व विद्यालय के छात्र छात्रा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जन समुदाय को महिलाओं की रक्षा व कानून व्यवस्था का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।
(43 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|