
राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन प्रात: 11 बजे नूतन स्कूल महू नीमच रोड़ मंदसौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंख अभियान का शुभांरभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, मन्दसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा संयुक्त रुप से पंख अभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चैम्पियन, विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बालिकाएं, वन स्टॉप सेंटर की बालिकाएं, पत्रकार उपस्थित थे।
महिलाएं स्वस्थ होगी तो उनका परिवार भी स्वस्थ होगा उक्त वक्तव्य जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के दौरान कहे गए। पोषण दूर करने के लिए सरकार के द्वारा अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। पहले कुपोषण के संबंध में उड़ान अभियान चलाया गया। उसी का नया रूप पंख अभियान शुरू किया गया है। इसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए प्रयास होंगे। महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में हम सभी को कभी भी कंप्रोमाइज नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कहा गया कि बालिकाओं का भविष्य उनके स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। अगर बालिकाओं का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो उनका भविष्य भी बहुत अच्छा होता है साथ ही वह कुपोषण से भी दूर रहती है। जिले में कुपोषण के संबंध में इस तरह से कार्य योजना बनाई जाएगी और इस तरह से कार्य किया जाएगा कि कुपोषण का नामोनिशान ही खत्म हो जाएगा।
मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि बालिकाओं ने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर बालिकाओं ने हर क्षेत्र में अपना नाम गौरवान्वित किया है। अब सरकार की अभिनव प्रयास उनको नए नए पंख प्रदान करेगी। सरकार का पंख अभियान नए नवाचार का एक रूप है। बेटियां दो परिवारों का संचालन करती हैं। उनके ऊपर बहुत अधिक जिम्मेदारी होती हैं। बेटियां पुरुषों की तुलना में अधिक मेहनती एवं परिश्रमी होती है। परिश्रम के साथ-साथ परिवार का संचालन भी बेहतर करती हैं। बेटियां आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार भी सतत प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।