गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास
|
-
|
छिन्दवाड़ा | 24-जनवरी-2021
|
गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिये स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह नागेश, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत तिर्की, एस.डी.एम.श्री अतुल सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया। साथ ही परेड का रिहर्सल भी किया गया। इस दौरान निर्देश दिये गये कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कार्यक्रम क्रमबध्द और व्यवस्थित हो। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करें।
(32 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|