संभाग आयुक्त श्री यादव तथा आईजी श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के 27 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
|
-
|
देवास | 24-जनवरी-2021
|
संभागायुक्त श्री संदीप यादव तथा आईजी श्री राकेश गुप्ता आज देवास पहुँचे उन्होंने देवास में माताजी टेकरी पर दर्शन किये। संभागायुक्त श्री संदीप यादव तथा आईजी श्री राकेश गुप्ता ने इन्दौर-देवास रोड पर बन रहें इण्डस्ट्रीयल पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के 27 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्थल पर लग रहे डोम का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने इण्डस्ट्रीयल पार्क में जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्लो कम्पनी का निरीक्षण भी किया। इण्डस्ट्रियल पार्क में सायकिल ट्रेक, पाथ वे, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बेडमेंटेन, तार फैंसिंग, चैयर, झूले, शेड, पेड पौधे आदि लगाये जा रहे है तथा पूर्व में लगे पेड़ो का संरक्षण भी किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह, एएसपी श्री जगदीश डावर, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
(36 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|