कोरोना योद्धा : 15 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
|
-
|
बैतूल | 27-जनवरी-2021
|
जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 27 जनवरी 2021 को तपश्री वार्ड चिचोली निवासी 40 वर्षीय पुरूष, हरदा रोड़ चिचोली निवासी 35 वर्षीय पुरूष, अम्बेडक़र वार्ड टिकारी निवासी 56 वर्षीय महिला, मोती वार्ड चक्कर रोड़ बैतूल निवासी 45 वर्षीय पुरूष, गणेश वार्ड बैतूल निवासी 34 वर्षीय महिला, सदर बैतूल निवासी 66 वर्षीय पुरूष, भिलाई मुलताई निवासी 70 वर्षीय पुरूष, प्रभुढ़ाना चूनालोमा भीमपुर निवासी 62 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय महिला, कामथ मुलताई निवासी 48 वर्षीय महिला एवं गायत्री नगर मुलताई निवासी 62 वर्षीय महिला को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एस.एम.एस. (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।
(29 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|