जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
|
-
|
कटनी | 27-जनवरी-2021
|
 गतदिवस 26 जनवरी को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कटनी में 72वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला आबकारी अधिकारी कटनी अनिल जैन ने ध्वाजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर आबकारी विभाग कटनी के समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही। गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय मुख्य समारोह में आबकारी विभाग द्वारा जिले में उत्कृष्ठ कार्य के लिये अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पुरूस्कृत किया। जिसमें आबकारी विभाग कटनी से भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त आबकारी उपनिरीक्षक एस. डी. सिंह, उप निरिक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, उपनिरिक्षक मोना दुबे, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, धरमू काछी, शिवमूरत नामदेव, राम सिंह, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, वीणा ब्रम्हवंशी को आबकारी अपराध नियंत्रण, उपलंभन एवं न्यायालीन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
(39 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|