वनभूमि का अधिकार पत्र मिल जाने से खुश हैं फूल सिंह - "खुशियों की दास्तां"
|
-
|
नरसिंहपुर | 27-जनवरी-2021
|
जिले की नरसिंहपुर तहसील की ग्राम पंचायत पस्ताना के ग्राम पिंडरई के अनुसूचित जनजाति वर्ग के फूल सिंह आदिवासी वन अधिकार पत्र (पट्टा) पाकर बहुत खुश हैं और वे वर्षों की चिंता से मुक्त हो गये हैं। वनभूमि पर फूल सिंह का कई सालों से कब्जा तो था, लेकिन उनके पास कोई पट्टा नहीं था। अब पट्टा पाकर फूल सिंह बहुत प्रसन्न हैं। फूल सिंह को जब 0.162 हेक्टर भूमि का पट्टा मिला, वे और उनके परिजन पट्टा पाकर कहते हैं कि वर्षों से वन भूमि पर उनका कब्जा था, लेकिन उनके पास कोई अधिकार पत्र नहीं था। हमें हमेशा यह चिंता सताती रहती थी हमें भूमि से बेदखल न कर दिया जाये। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जब उन्हें वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया, तो उनकी खुशी देखने लायक थी। इसके लिए फूल सिंह और उनके परिजन राज्य सरकार के प्रति बहुत आभारी हैं। फूल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी ममता और दो बेटे हैं।
(41 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|