आयुष्मान योजना कार्ड पर प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा
|
अधिक से अधिक पात्र लोगों से कार्ड बनवाने की अपील
|
बालाघाट | 15-फरवरी-2021
|
आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए बालाघाट जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने सभी पात्र लोगों से अपना आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने की अपील की है।
डॉ पांडेय ने बताया कि सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्सालय बालाघाट एवं जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क रूप से बनवा सकते है। इसके अलावा अपने पास के लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवा सकतें है। लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रूपये नियत है। कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुंचना है।
ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि आयुष्मान कार्ड बनवाने में कोई समस्या आती है तो लोक सेवा केन्द्र के हेल्पडेस्क कर्मचारी से सहायता ली जा सकती है। आयुष्मान कार्ड के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800111565/14555 पर सम्पर्क किया जा सकता है या वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) पर भी संपर्क किया जा सकता है।
(12 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|