मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य स्तरीय
|
कार्यक्रम 17 फरवरी को, मुख्यमंत्री किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 400 करोड़ रूपए
|
टीकमगढ़ | 15-फरवरी-2021
|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी 2021 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपए वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाईव सुनने के लिए वेबलिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने जिला पंचायत सीईओ तथा सभी एसडीएम को जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय, सभी विकासखण्डों तथा ग्राम पंचायतों में लाईव प्रसारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी जनपदों के सभाकक्ष में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टीवी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
(61 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|