विधायक सिंगरौली ने वार्ड क्रमांक 40 मे दो करोड़ के निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन
|
-
|
सिंगरौली | 20-फरवरी-2021
|
 सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य ने नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 मे लगभग 2 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन कर कार्य को मूर्त रूप दिया। विधायक ने सत्या होटल से मछली मार्केट तक नाला निर्माण कार्य लागत 1 करोड़ 83 लाख, बैढ़न मे हाकर जोन का निर्माण लागत 20 लाख 50 हजार , बैढ़न थाने के सामने पीसीसी सड़क निर्माण लागत 7 लाख 50 हजार के साथ ही डीएव्ही रोड के विभिन्न गलियो मे नाली निर्माण लागत 22 लाख के कार्यो को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, सीमा जयसवाल,समाजसेवी रामधार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता राजबृज चौरसिया, बृज लाल गुप्ता सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये,उपयंत्री पी.के सिंह आदि उपस्थित रहे।
(52 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|